BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज कुमार सिन्हा को भगीरथ प्रयास सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 28, 2021

राज कुमार सिन्हा को भगीरथ प्रयास सम्मान




रेवांचल टाइम्स  - नर्मदा संरक्षण एवं पर्यावरण और उसके किनारे बसे आदिवासी एवं वंचित समुदाय की आजीविका बचाने 30 वर्षो से सतत संघर्षरत  बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के राज कुमार सिन्हा को इंडिया रिवर फोरम, दिल्ली द्वारा भगीरथ प्रयास सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान नमामी गंगे प्रोजेक्ट के प्रशासनिक अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा के मुख्य आथित्य में 27 नवम्बर 2021 की शाम आनलाईन आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।यह सम्मान नदियों को बचाने एवं संरक्षित करने के  लिए उत्कृष्ट कार्य एवं सतत प्रयास करने वाले संगठन या संस्था को दिया जाता है।इसका गठन 2014 में किया गया था, जिसका पहला ज्यूरी स्वर्गीय रामा स्वामी अय्यर थे।


                    सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अपने उद्बोधन में उन्होने कहा कि यह सम्मान बरगी विस्थापितो के पुनर्वास और नर्मदा को संरक्षित करने में शामिल सभी लोगों को समर्पित है।नर्मदा केवल एक नदी नहीं है,बल्कि यह सभ्यता, संस्कृति और आस्था का केंद्र है।इसे हर कीमत पर बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।नर्मदा की 41 सहायक नदियों की स्थिति भी दयनीय है जो नर्मदा को सदानीरा बनाये रखती है।


इस इंडिया रिवर फोरम को देश की विभिन्न नामी संस्थाओ ने मिलकर बनाया है।जिसमें अशोका ट्रस्ट फाॅर रिसर्च इन इकालाॅजी एण्ड इनव्भायरमेंट, इंडियन नेशनल ट्रस्ट फाॅर आर्ट एण्ड कल्चर हेरिटेज, पीस इंस्टीट्यूट, पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट देहरादून, साउथ एशिया नेटवर्क ऑन डेम रिवर्स एण्ड पीपुल्स, सोसाइटी फाॅर परफार्मिंग पार्टीसीवेटीव इको सिस्टम मेनेजमेन्ट, टाॅक्सीक लिंक, वेदियम इंडिया फाउन्डेशन, डब्लू डब्लू एफ इंडिया शामिल है।

No comments:

Post a Comment